थामा’ को लेकर बुढ़ाना में बढ़ा रोमांच, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार

बुढ़ाना। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और बुढ़ाना के गर्व नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म “थामा” 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दीपावली के उत्सव के बीच इस फिल्म को लेकर कस्बे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में अपने चहेते अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने की बेसब्री साफ झलक रही है।

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का दिलचस्प मिश्रण है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हास्य के बादशाह परेश रावल नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना, मलाइका अरोड़ा और आयुष्मान खुराना भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म डर और हंसी दोनों का अनोखा संगम पेश करेगी। फिल्म का रन टाइम और सेंसर बोर्ड से संबंधित सभी अपडेट्स भी आ चुके हैं।

फिल्म प्रेमियों का कहना है कि ‘थामा’ इस दीपावली पर मनोरंजन का शानदार तोहफा साबित होगी। बुढ़ाना के लोग नवाजुद्दीन की इस नई फिल्म को लेकर गर्व और उत्साह से भरपूर हैं, और इसके रिलीज़ का इंतज़ार अब अपने चरम पर है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts