मुज़फ्फरनगर में रोजगार मिशन की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए नए अवसर सृजन पर जोर

मुज़फ्फरनगर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना, निजी क्षेत्र में अधिकाधिक नियुक्तियों को प्रोत्साहित करना तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था। बैठक में मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रदेश भर में श्रमिकों को देश और विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर भी गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार सृजन के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से केवल स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेंगे बल्कि उद्योगों को भी प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी।अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने बैठक में निर्देश दिया कि जनपद के सभी आईटीआई संस्थानों, स्किल वर्कर्स तथा अंतिम वर्ष के छात्रों का अधिक से अधिक पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर कराया जाए। इसके साथ ही जिले के निजी प्रतिष्ठानों का नियोजक (employer) के रूप में पंजीकरण कराना भी अनिवार्य बताया गया, ताकि बेरोजगार अभ्यर्थियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित हो सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समन्वित रूप से कार्य करें और युवाओं तक रोजगार संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें।जिला सेवायोजन अधिकारी पारुल सिंघल ने जानकारी दी कि रोजगार मिशन के तहत एकीकृत रोजगार संगम पोर्टल के साथसाथ टोलफ्री नंबर 155330 भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी आसानी से रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म केवल नौकरी खोजने वालों को सहायता प्रदान करेगा बल्कि नियोजकों को भी योग्य उम्मीदवारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, सहायक श्रम आयुक्त सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपनेअपने विभागों से संबंधित सुझाव दिए और मिशन को सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी महीनों में जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts