ईरान से जंग के बीच अमेरिका की बड़ी रिफाइनरी में विस्फोट, लगाया गया इमरजेंसी लॉकडाउन,

अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेक्सास में एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच अधिकारियों ने आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश जारी कर दिया है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि वैलेरो एनर्जी की रिफाइनरी से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

वैलेरो एनर्जी में प्रतिदिन 435000 बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता है और यह देश की सबसे बड़े तेल केंद्रों में से एक है। आग लगने के बाद इसे आपातकालीन लॉकडाउन के तहत बंद कर दिया है। आग लगने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब ईरान से युद्ध के चलते अमेरिका में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल आया हुआ है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध के बीच तेहरान के साथ बातचीत की कोशिश कर रहे हैं।

रिफाइनरी में ब्लास्ट हादसा या साजिश?

हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह एक हादसा है या इसका ईरान युद्ध से कोई कनेक्शन है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सोमवार को शाम करीब 6:60 बजे एक जोरदार धमाका सुना गया, जिसका असर आसपास में स्थित पोर्ट ऑर्थर, ग्रोव्स और नीदरलैंड कस्बे तक सुना गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि रिफाइनरी के पास रहने वाले तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

पोर्ट ऑर्थर इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों ने एक अलर्ट में लिखा, आसपास के सभी लोगों की सुरक्षा पक्का करने और वैलेरो रिफाइनरी में हाल ही में हुए धमाके को देखते हुए तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश दिया गया है।

रिफाइनरी में कैसे लगी आग?

रिफाइनरी में धमाके और उसके बाद लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने किसी के घायल होने या नुकसान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। वैलेरो एनर्जी ने हादसे पर तत्काल कोई बयान नहीं दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts