मुजफ्फरनगर में बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 74 करोड़ की परियोजना से शुरू होगा नया एआईएस उपकेंद्र

मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने 66 केवी बिजली घर पर पहुंचकर आगामी 132/33 केवी एआईएस उपकेंद्र सुजड़ू (मुजफ्फरनगर शहर) एवं संबंधित लाइन निर्माण कार्य की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और ऊर्जा मंत्री एक शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इसके माध्यम से मुजफ्फरनगर शहर की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। शहर की कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और वाणिज्यिक इलाकों को अब निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।मंत्री ने बताया कि फिलहाल 220 केवी उपकेंद्र नरा और 132 केवी उपकेंद्र भोपा रोड अपनी अधिकतम क्षमता पर कार्यरत हैं।

शहर में बढ़ती औद्योगिक और आवासीय जरूरतों को देखते हुए 132 केवी एआईएस उपकेंद्र सुजड़ू के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस उपकेंद्र की क्षमता 2×63 एमवीए होगी, जो भविष्य की मांग को भी पूरा करने में सक्षम रहेगी। उपकेंद्र के निर्माण के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र सुजड़ू पर उपलब्ध भूमि का उपयोग किया जाएगा।नए उपकेंद्र को उर्जीकृत करने के लिए 132 केवी नराभोरा लाइन से सुजड़ू तक 5.5 किलोमीटर लंबी लोंटी लाइन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत लगभग 73.96 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके निर्माण से शहर का विद्युत वितरण तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा। नुमाइश कैंप, 170 फीट रोड, महावीर चौक, सुजड़ू सहित कई इलाकों को एक वैकल्पिक विद्युत स्रोत उपलब्ध होगा। इस परियोजना से विद्युत ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अनुमान है कि यह उपकेंद्र लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगा।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य जल्द शुरू किया जाए और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुजफ्फरनगर शहर के समग्र विकास में ऊर्जा का नया संचार करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केहर घर उजाला, हर दिल खुशहालीसंकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए प्रदेश को ऊर्जा संपन्न बनाने के संकल्प पर दृढ़ता से कार्य कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts