मुजफ्फरनगर: जमीयत उलेमा हिंद की उप इकाइयों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर |जमीयत उलेमा हिंद के सदस्यता अभियान के बाद, जिले की उप इकाइयों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें मौलाना मुकर्रम अली कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा चुनावी सभा आयोजित की गई।इस चुनावी सभा का आरंभ कुरान की तिलावत और रसूल मकबूल (सल्ल.) की नात से हुआ, और मौलाना सुहैल अख्तर रहीमी ने सभा का संचालन किया। चुनावी प्रक्रिया में तहसील जानसठ और मीरांपुर कस्बों के पदाधिकारियों का चयन हुआ।तहसील जानसठ के लिए मौलाना रिज़वान साहब को अध्यक्ष और कारी मुहम्मद तारिक को महासचिव चुना गया। मीरांपुर कस्बे में मौलाना हुसैन अहमद को अध्यक्ष और मुफ्ती जीशान को खज़ान चुना गया। इसी प्रकार, कस्बा जानसठ में मौलाना अब्दुल रहमान नदवी को अध्यक्ष और हाफिज़ यासीन साहब को खज़ान के पद पर चुना गया।सभा के अंत में हाफिज नुसरतुल इस्लाम साहब की दुआ के साथ सभा समाप्त हुई। नए पदाधिकारियों से अच्छी सेवाओं की उम्मीद जताई गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts