मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। एसडीएम सदर और पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवव्रत बाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी विकास यादव पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहे। पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन बेहद मुस्तैद नजर आया। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छपार थाना क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए।एसडीएम और सीओ सदर स्वयं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे तथा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी विकास यादव भी पूरे दिन पुलिस बल के साथ फील्ड में सक्रिय रहे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि नमाज अदा करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए थे कि वे पूरी सतर्कता के साथ अपने क्षेत्रों में ड्यूटी निभाएं और किसी भी स्थिति में तत्परता से प्रतिक्रिया दें।इस बार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पुलिस प्रशासन की सराहना की। लोगों ने बताया कि उन्हें कहीं भी किसी तरह की चिंता नहीं हुई और वे पूरी निश्चिंतता के साथ नमाज अदा कर सके। पुलिस की सतर्कता और सजगता के कारण ईद का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया गया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर आमजन ने भरोसा जताया।















