भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया ओर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कांवड़ यात्रा- 2024 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया,ओर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
एसपी द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियों श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है। अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा किसी भी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा शिविरों में ठहरे तथा पैदल चल रहे कांवडियों श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियों श्रद्धालुओं को बताया गया यदि किसी प्रकार की असुविधा परेशानी होती है तो डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
















