भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाईज कॉलोनी के निवासियों की जल निकासी की समस्या का समाधान अब निकट भविष्य में होने जा रहा है। लंबे समय से जलभराव की समस्या का सामना कर रहे कॉलोनीवासियों को राहत देने के लिए 60 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। मंत्री कपिल देव ने नाले के निर्माण का शिलान्यास करते हुए जनता को यह विश्वास दिलाया कि सरकार उनके हितों के प्रति सजग है और विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।इस नाले का निर्माण ओम पैराडाईज से सहावली नाले तक होगा, जिससे इलाके की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को भी प्राथमिकता देना है।















