भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। एमआई क्रिकेट ग्राउंड विज्ञाना रोड पर चल रही टेनिस की डबल विकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद ताहिर जोला, शोएब राणा, हाजी जमशेद प्रधान, मारूफ राणा, हाफिज इमरान, क्राइम इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह, एमआई क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहम्मद राहिल सिद्दीकी बट्टर कुरैशी,आकाश चौधरी, संजू कुरेशी, नदीम राणा, सलमान राणा, चंपत जोला ने अपने कर कमलो द्वारा फिता काटकर शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट को कराने में मुख्य रूप से चंपक जोला, सरताज जोला, सज्जू , नदीम राणा, बट्टर कुरैशी, मास्टर सूरज सैनी, परविंद्र मास्टर,जावेद खान, सलमान राणा ने इस टूर्नामेंट को कुशल संपन्न कराया। इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, करनाल, बड़ौत, मुजफ्फरनगर और एटा मैनपुरी के साथ ही अलग अलग जिलों के खिलाड़ियों ने आकर प्रतिभाग किया। फाइनल मैच एटा मैनपुरी के बॉलर बल्लेबाज विशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट को जीतकर 31000 रुपए वह ट्रॉफी प्राप्त की । इस ट्रॉफी को देने में मुख्य रूप से अरशद, सैयद वसीम मलिक, सोनू मलिक , मास्टर सूरज सैनी परविंदर मास्टर, संजू, बट्टर कुरैशी, चंपत जोला, क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहम्मद राहिल सिद्दीकी ने मिलकर यह ट्रॉफी और इनाम विजेता खिलाड़ी को देकर टूर्नामेंट का कुशल समापन किया । वहीं हजारों की संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद लिया।















