बांदा। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम प्रगति प्रेरणा लघु उद्योग इकाई, दुरेडी विकासखण्ड बडोखर खुर्द में मनाया गया। जिलाधिकारी का स्वागत तिलक लगाकर इकाई की महिलाओं द्वारा एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी जे.रीभा का सम्मान पुष्पगुच्छ देकर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इकाई मे कार्यरत महिलाओं को प्रमाण पत्र, साड़ी, मिठाई, एवं फूल माला से सम्मानित किया। इकाई का कार्य पुष्टाहार का उत्पादन कर आंगनबाडी केन्द्रों तक पहुंचाना है। इकाई का सभी कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं से विस्तार में वार्ता की व कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गयी। इकाई की स्थिति, दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओ के लिये उप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार भइयन लाल, खण्ड विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र व सहायक खण्ड विकास अधिकारी (आईएसबी) अम्बरीष त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन प्रबन्धक शालिनी जैन, एवं प्रवीण कंचनी ब्लाक मिशन प्रबन्धक राकेश मिश्रा, ब्रजेश, आशुतोश व प्रभात द्वारा किया गया।















