डीएम व एसएसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जनता की समस्याएं किया निस्तारण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा। तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया ओर समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें ओर महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts