वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के मद्देनजर औरैया में डीएम और एसपी ने किया दौरा

औरैया में जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने जनपद का दौरा किया। यह दौरा राज्यसभा में प्रस्तुत वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को देखते हुए किया गया। दोनों अधिकारियों ने जनपद में शांति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी फफूंद कस्बे में स्थित दरगाह बुखारी शाह पहुंचे, जहां जुम्मे की नमाज के बाद उन्होंने नमाजियों से बातचीत की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts