बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने थानों में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही निस्तारण किया।जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना मटौंध पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य फरियादियों को थाने का चक्कर न लगवाना है। जमीन, विवाद और राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर कराया जाए। किसी भी शिकायत को लापरवाही से न लिया जाए। अगर कोई अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जनपद के सभी थानों पर जनसुनवाई आयोजित की गई।थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद भर में 104 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित टीमों का गठन किया गया है।















