शाहपुर राज एकेडमी में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन .

राज अकादमी में दीपावली के पावन अवसर पर  एक रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों ने सुंदर रंगोली बनाई, दीयों और मोमबत्तियों को सजाया तथा दीपावली से संबंधित चित्रों को रंगों से सजाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने रंगोली में फूलों, कलात्मक आकृतियों और पारंपरिक डिज़ाइनों का प्रयोग किया। वहीं, मोमबत्तियों की सजावट में रिबन, चमकीले पत्थर, ग्लिटर और पारंपरिक रंगों का उपयोग कर सुंदरता में चार चाँद लगाए।

कुछ विद्यार्थियों ने अपनी कला में पारंपरिक दीपावली संदेशों को भी जोड़ा और पर्यावरण-संवेदनशील विषयों को दर्शाया जैसे कि ‘ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली’। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में न केवल रचनात्मकता का विकास हुआ, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या सानिया मिर्ज़ा जी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन न सिर्फ छात्रों के लिए आनंद और सृजन का अवसर बना, बल्कि स्कूल के वातावरण में दीपावली की रौशनी और उल्लास को भी भर गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts