राजगढ़ सकट ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्य ज्योति कलश यात्रा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई और कलश की विधिपूर्वक आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांवों में पहुंचने पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर शक्तिपीठ से मीना खंडेलवाल, प्रीति विजय, मुन्नी, आत्म प्रधान, ज्ञानेंद्र और सुरेश सहित कलश रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा सैकड़ों ग्रामीण, महिला और पुरुष इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए।















