समाजवादी पीडीए साईकिल यात्रा को जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना।

शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र बुढाना के प्रत्येक गांव जाने वाली समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा का शुभारम्भ कल्पना चावला इण्टर कालेज से सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम प्रत्येक गांव में पूर्ण होने पर सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा अब समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की गई है। समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने शाहपुर के कल्पना चावला इण्टर कालेज से सपा नेता सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में आयोजित साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा पूरी सक्रियता के साथ बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश गांव गांव पहुंचाया गया। अब उनके दुवारा बुढाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में समाजवादी साइकिल यात्रा के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


सपा नेता सत्येंद्र पाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनके दुवारा समाजवादी पीडीए साईकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर पीडीए समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों जन जन तक पहुचाना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है।
साइकिल यात्रा 9 मार्च से 20 मार्च तक बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी तथा प्रति दिन एक दर्जन से अधिक गांव में साइकिल यात्रा पहुचाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
साइकिल यात्रा प्रारंभ के अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, जिला सचिव इकबाल कुरैशी, अनेश निर्वाल, जाउल चौधरी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts