जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने जिला पंचायत के सदस्यों, अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। जिला पंचायत आवास पर डॉ. विपिन त्यागी, कॉपरेटिव बैंक के सभापति रामनाथ सिंह, अरुण त्यागी, अमित रावल, राहुल ठाकुर, सचिन करानिया, प्रवीण टेलर, मनोज लोहड़ा एवं जिला पंचायत के इंजीनियर कौशल वीर, पवन गोयल, स्टेनो अक्षय शर्मा सहित अन्य लोगों को गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इससे पूर्व, निज निवास भोपा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने गुलाल उड़ाया और पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, संजय कोरी, अनुज गोयल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















