डीडवाना-कुचामन जिले के नावां, लाडनूं और मौलासर पंचायत समितियों में सरपंचों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, राज्य सरकार के निर्देशानुसार 85 सरपंचों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। नावां पंचायत समिति में 17 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद 24 सरपंचों को प्रशासक बनाया गया। लाडनूं पंचायत समिति में 21 जनवरी को कार्यकाल पूरा होने पर 34 सरपंच प्रशासक के तौर पर लगाए गए। वहीं, मौलासर पंचायत समिति में 17 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद 27 सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।सरकार के आदेशानुसार, सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासकीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें वार्ड पंचों को सदस्य बनाया गया है। अब प्रशासक सरपंच के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।















