धौलपुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुडावाल हॉकी क्लब और मुरैना हॉकी क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में हुडावाल हॉकी क्लब ने 3-1 से जीत दर्ज की।फाइनल समारोह के दौरान जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के खेलों के स्वर्णिम भविष्य का संकेत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खिलाड़ियों के लिए मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम और राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तैयार किया जाएगा।

देवेंद्र सिंह परमार ने खिलाड़ियों को निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी, जबकि उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय उदैनिया ने सच्ची खेल भावना के महत्व पर जोर दिया।इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच उवेद रहे। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ने टूर्नामेंट को सफल बताते हुए भविष्य में और बड़े आयोजन कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने उद्घाटन समारोह में शानदार ड्रिब्लिंग के साथ गोल किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नए फॉर्मेट फटाफट हॉकी 6 ए साइड ने दर्शकों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह भरा, जो जिले में पहली बार छोटे ग्राउंड पर आयोजित किया गया।















