अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बंधोली मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों सहित समीपवर्ती राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया था, जहां भक्तों ने तेज गर्मी के बावजूद उत्साह के साथ खरीददारी की। दोपहर लगभग 2 बजे मौसम ने करवट ली और हल्की अंधड़ के साथ बारिश हुई, जिससे भक्तों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
मंदिर प्रांगण में स्व. अमरचंद जैन और स्व. जैनमती जैन की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुबारिकपुर से आए भक्तों ने ठंडे शरबत की प्याऊ लगाई, वहीं अन्य स्थानों पर भी भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन में धर्म प्रचारक ट्रस्ट धोलीदूब के अध्यक्ष श्यामलाल गर्ग, पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, संरक्षक जवाहर तनेजा, उपाध्यक्ष जगराम, सचिव भिक्कन राम, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, भंडारी निर्मल जांगिड़, व्यवस्थापक रामअवतार जांगिड़, प्रचार मंत्री सुरेश गुप्ता के साथ सुच्चा सिंह, मुखराम गुर्जर, रामसुख, मानसिंह, ओमप्रकाश राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।शेरपुर मंदिर विकास समिति से मनोज जैन, अध्यक्ष रवि कपूर, तेज सिंह मीणा, नेमीचंद जांगिड़, राजेन्द्र सोनी, बनवारी जांगिड़, ऋतुराज चौहान, पत्रकार हितेश भारद्वाज और बॉबी सिंह सहित अनेक भक्त आयोजन में उपस्थित रहे। आयोजन में आस्था, सेवा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।















