आईआईए की 308वीं बैठक में औद्योगिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा.

इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) की 308वीं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य बैठक गाजियाबाद के होटल डायमंड रिसोर्ट में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड से सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने की। इस दौरान औद्योगिक मुद्दों, आईआईए की संपत्तियों से जुड़े नियमों, आईएसओ प्रमाणन नीति और सिडबी के सहयोग से वित्तीय सलाह सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुज़फ्फरनगर चैप्टर की ओर से चेयरमैन पवन कुमार गोयल, आईवाईसी कंवीनर अमन गुप्ता और जॉइंट कंवीनर राहुल मित्तल ने सक्रिय भागीदारी की। पवन गोयल ने चैप्टर की उपलब्धियां साझा कीं और सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय मांग से संबंधित जानकारियां चैप्टर तक पहुंचें ताकि सदस्य उसका लाभ उठा सकें। अमन गुप्ता ने युवा उद्यमियों के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि राहुल मित्तल ने उद्योगों में डिजिटल साक्षरता और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह बैठक औद्योगिक विकास और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts