मुजफ्फरनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र के समस्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनैतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बी.एल.ए. बनाने का अनुरोध किया गया और मतदाता सूची से संबंधित सूचना प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए। राजनैतिक दलों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिनमें सेन्ट थॉमस वाले बूथ के आवास विकास कॉलोनी के गेट को खोलने का अनुरोध किया गया। इस पर उप जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।















