सांसद की बेटी की ड्यूटी पर सवाल, जांच की मांग तेज .

बांदा। जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स की ड्यूटी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांदा-चित्रकूट की सांसद कृष्णा देवी पटेल की पुत्री श्वेता पटेल की ड्यूटी को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायतकर्ता रविंद्र नाथ गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत में कहा गया है कि श्वेता पटेल की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार रोज सुबह 8:00 बजे ट्रामा सेंटर में लगती है। लेकिन पिछले लगभग 2 वर्षों से वह नियमित ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रही हैं। आरोप है कि उनकी जगह संजय’ नामक व्यक्ति अस्पताल में कार्य कर रहा है, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है।मामले की जानकारी लेने के लिए रोस्टर बनाने वाली महिला कर्मचारी,सीएमएस और सीएमओ से कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में जवाब देने को तैयार नहीं है।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पिछले 2 वर्षों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच,ड्यूटी अवधि की मोबाइल सीडीआर और लोकेशन की जांच करने ,ट्रामा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की मांग की है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts