नरैनी/बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने कालिंजर थाने में तहरीर देकर करवाईं की मांग उठाई है।2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कालिंजर के गुढा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कालिंजर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक राजपूत द्वारा की गई राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर अब लोगों में आक्रोश पनपता दिख रहा है रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के निर्देश पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व नरैनी विधानसभा प्रभारी सूरज वाजपेई के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी जिला सचिव निसार अहमद सिद्दीकी नरैनी नगर अध्यक्ष आरके निगम ने कालिंजर थाना पहुंचकर टिप्पणी पर आक्रोश जताया है।कांग्रेस नेता सूरज वाजपेई ने तहरीर देकर अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग की है तहरीर में बताया है कि बीते दिनों संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी व गोडसे वादी अपने को बताया इससे आम जन भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसमें कानूनी कार्रवाई की मांग की है इसके साथ ही उन्होंने कहा है राष्ट्रपिता के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी यह बता रही है की भारतीय जनता पार्टी के लोग गांधी की विचारधारा में दोहरी चरित्र का परिचय दे रहे हैं एक और जहां यह देश के मान सम्मान के रक्षा का ढिंढोरा पीटते हैं वही राष्ट्रपिता व महापुरुषों का अपमान करते हैं ।जिसको कांग्रेस जन किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहां की राष्ट्रपिता का अपमान यह देश का अपमान है इस तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।















