ऋषिकेश।हरिपुरकलां के ग्रामीणों ने नकली पनीर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।हरिपुरकलां में नकली पनीर बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ होने के बाद स्थानीय ग्रामीण सतर्क हो गए हैं।
रविवार को ग्रामीण पनीर बनाने वाली कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित हुए और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर थाना रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि नकली पनीर बनाकर क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता इस गोरख धंधे से अनजान थी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जनता को जहर परोसने वाली कंपनी और संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, धमेंद्र गवाड़ी, अंकित बिजल्वाण, अजय रावत, कृष्णकांत डबराल, अंकित मिश्रा, ऋषि मिश्रा, मुकेश गौड़, विशाल सिंह, राजेश पंडित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।I















