बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी से भी उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई है. इंडस्ट्री में दीपिका को आए काफी वक्त हो चुका है और वो अपनी फीस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस ने कई ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिसका बजट काफी ज्यादा रहा है. इसके साथ ही उससे उनकी कमाई का आंकड़ा चौंकाने वाला बन गया है. खास बात ये है कि पठान से लेकर फाइटर तक दीपिका की फीस लगातार हाई बनी रही.दीपिका पादुकोण इन दिनों साउथ के फेमस फिल्म डायरेक्टर एटली के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘राका‘ के साथ जुड़ी हैं. इस फिल्म के लिए बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. लेकिन, अब इस फिल्म के पहले की बात करें, तो पिछले 6 सालों में दीपिका ने शाहरुख, प्रभास, अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम किया है. उन्होंने जिन बड़े बजट की फिल्मों में काम किया, उनसे महज 6 साल में उन्होंने करीब 90 करोड़ रुपये सिर्फ फीस के तौर पर कमा लिए. ये आंकड़ा दिखाता है कि इंडस्ट्री में उनकी डिमांड कितनी मजबूत है.















