पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर बाजवा की मौत

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा का सिर में गंभीर चोटें लगने के बाद निधन हो गया है. इनके परिवार के करीबियों की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 65 साल के पूर्व जनरल को इस साल की शुरुआत में रावलपिंडी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.उस समय वो अपने वॉशरूम में फिसलकर गिर गए थे. फरवरी 2026 में हुई इस घटना की वजह से उनके सिर में काफी ज्यादा चोट लग गई थी.

फरवरी महीने में सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में पूर्व सेना प्रमुख के जीजा, नईम घुम्मन ने बताया कि बाजवा नंगे पैर थे. बाथरूम में उनका पैर फिसला और उनके सिर में चोट लग गई.उस समय उन्होंने बताया था कि मेडिकल जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया और सभी जरूरी टेस्ट किए गए. उस समय की स्थिति को बताते हुए घुम्मन ने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख अब 100 प्रतिशत खतरे से बाहर हैं.

की गई थी बड़ी सर्जरी

हॉस्पिटल और परिवार के सूत्रों ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि गिरने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. भर्ती होने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उनकी एक बड़ी सर्जरी की. इसके बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में कड़ी निगरानी में रखा गया था.

उस समय, हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा था कि सर्जरी सफल रही, लेकिन उनकी रिकवरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में उनकी हालत में कितना सुधार होता है. चोट की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीमें उनकी कड़ी निगरानी कर रही थीं. बाजवा ने 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के रूप में कार्य किया. 2019 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था. 2022 के आखिर में रिटायर होने के बाद से बाजवा ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर ही रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts