बांदा : कथा के अंतिम दिन उमड़ा जन सैलाब

बांदा। मवई बाईपास चौराहा पर आयोजित पांचदिवसीय हनुमंत कथा आस्था के महाकुंभ के रूप में उभरकर सामने आई। आयोजन के दौरान करीब 20 से 30 लाख श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। भावविभोर श्रद्धालु जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष करते दिखाई दिए।
इस भव्य आयोजन में प्रदेश की राजनीति और संत समाज की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उनके नेतृत्व और कुशल व्यवस्थापन की सभी संतों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की। बागेश्वर धाम सरकार ने भी मंच से आयोजन की भव्यता, अनुशासन और व्यवस्थाओं की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए आयोजक मंडल को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि पांचों दिनों तक लगातार महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के समापन पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और क्षेत्र राममय एवं हनुमानमय हो उठा।

आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत राजू दास महाराज, सखी के हनुमान के संत अर्पित दास महाराज, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक ओम मणि वर्मा, विधायक अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुनीस, विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक अनुराग, जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन श्रीमती विनोद जैन एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पूरे धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक भाजपा के कर्मठ नेता प्रवीण सिंह रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts