भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना जिला हापुड़ के ग्राम उपेड़ा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप की श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें बुढाना क्षेत्र से सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुधाकर सिंह कश्यप गरीबों व पीड़ित की आवाज उठाने में हमेशा अग्रणीय भूमिका निभाते थे। सपा में उन्होंने अपने जीवन के 27 वर्ष दिए। उनकी राजनीति सपा से शुरू हुई। फिर भी श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के न आने से कश्यप समाज ने नाराजगी जाहिर की। सबका कहना था कि जिस प्रकार सुधाकर सिंह कश्यप ने पार्टी के लिए इतना कुछ किया। उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को सुधाकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आना चाहिए था। बुढाना क्षेत्र से चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप, सीताराम कश्यप, मुकेश कश्यप नानू, प्रमोद कश्यप, मास्टर चुन्नीलाल कश्यप, डॉक्टर आदेश कश्यप, राजपाल कश्यप पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, अतुल प्रधान विधायक, रमेश प्रजापति, राजेश कश्यप शाहजहांपुर, सुरेश कश्यप पूर्व एमएलसी, झिंझाना चेयरमैन सुरेश कश्यप, रमेश गोड, भाजपा नेता इंजीनियर देवेंद्र सिंह कश्यप, नीटू कश्यप व चौधरी रमेश कश्यप आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।















