बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में त्वरित विवेचना, प्रभावी अभियोजन और पैरवी के फलस्वरूप अलग-अलग 6 मामलों में कुल 6 अभियुक्तों को 13 हजार 200 रुपये के जुर्माने व कारावास की सजा दिलाई गई। आनन्द कुमार पुत्र कौशल किशोर निवासी मसूरी थाना गिरवां को 2200 रुपये के जुर्माने से मुनीम पुत्र नन्हेलाल निवासी ठाकुर पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को 2500 रुपये के जुर्माने से,मुख्तार पुत्र अब्दुल बहीद निवासी बरईमानपुर थाना गिरवां को 1000 रुपये के जुर्माने से गोदूर पुत्र बुचुवा निवासी गंगा पुरवा थाना नरैनी को 1000 रुपये के जुर्माने से ,ध्रुव पुत्र गलऊ निवासी मल गांव थाना कोलगवां जनपद सतना (म0प्र0) को 2500 रुपये के जुर्माने से व लोखू उर्फ धर्मवीर पुत्र हजारी निवासी बिलगांव थाना बिसण्डा को 04 वर्ष का सश्रम कारावास व 4000 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया।
एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए विशेष पैरवी की जा रही है। सभी की मेहनत से लगातार न्यायालय में अपराधियों को दंडित कराया जा रहा है।अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।























































