शाहपुर के तावली गांव में मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में प्रबंधक के खिलाफ विवाद उठा

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर के तावली गांव में मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में प्रबंधक के खिलाफ विवाद उठा, जिसमें शिक्षकों ने मदरसे की संपत्ति का… दुरुपयोग और शिक्षा के गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाया। उन्होंने नए प्रबंधक की मांग की है।”

क्षेत्र के गांव तावली में स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में मोहतमीन को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।शिक्षकों व कर्मचारियों ने मौलाना मौलाना असद मदनी को पत्र भेज कर मदरसे के प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए नए प्रबंधक को नियुक्त करने की मांग की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया के शिक्षकों व कर्मचारियों ने जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर मौलाना असद मदनी को पत्र भेज कर अवगत कराया कि मदरसे के प्रबंधक मदरसे के योग्य नहीं है। जिसके चलते उनको पद व सभी अधिकारों व्यापारियों से सेवा मुक्त करते हैं।शिक्षकों ने पत्र में बताया कि उन्होंने मदरसे की संपत्ति का अवैध तरीकों से दुरुपयोग किया तथा अपनी निजी संपत्ति बनाने का कार्य किया जा रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रबन्धक ने शिक्षकों को पूरे साल मदरसे में पढ़ाने के स्थान पर चंदा एकत्रित करने में व्यस्त रखा, जिससे छात्रों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई तथा शिक्षा का स्तर खराब हुआ। इसी कारण मदरसे में अभिभावकों ने अपने छात्रों को भेजना बंद कर दिया। जिसके चलते वर्तमान में मदरसे में मात्र 300 छात्र हैं। शिक्षकों ने वर्तमान प्रबंधक को दबंग बताते हुए उन्हें हटाए जाने व नए प्रबंधक को नियुक्त करने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में हाफिज मौ. यासीन, मौलवी मौ. साबिर, मुफ्ती मौ. अनस, मुफ्ती अब्दुल रहमान, मौ. नदीम. मौलाना मौ. सलीम. मौलाना नजर मौ. नदवी. मौलाना तराबुदीन, हाफिज मौ. अली, मौलवी रशीद, कारी इमरान, कारी जिया उल हक, गफूर चौधरी आदि शामिल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts