भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
नगर में ईओ के आदेश पर चला प्रतिबंधित पॉलिथीन चैकिंग अभियानशा
मली थानाभवन। नगर पंचायत में लगातार पॉलिथीन चेकिंग अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कम्प पॉलिथीन,सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 800 ग्राम पॉलिथीन जप्त। सोमवार को थानाभवन नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पॉलिथीन,सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 800 ग्राम पॉलिथीन जप्त की गई। नगर पंचायत ईओ जितेन्द्र राणा के आदेश पर नगर पंचायतकर्मी कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन चेकिंग अभियान पर निकले। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों की चेकिंग के दौरान करीब 800 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की और आठ हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। वही नगर पंचायत द्वारा चलाए गए लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन चेकिंग अभियान से नगर के दुकानदारों में हडकम्प मचा हुआ है। ईओ जितेन्द्र राणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं जिन लोगों से पॉलिथीन नही मिली उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत टीम में लिपिक संजय कुमार, मनीष शर्मा, वसीक अहमद,शुभम कुमार,आदि मौजूद रहे।
















