चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

बांदा। जनपद की चरमराई चिकित्सा व्यवस्था के विरोध में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी विभिन्न मागों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
डीएम को दिये ज्ञापन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया है कि आजादी के 78 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी अति पिछड़ा जिला बांदा(उप्र) चिकित्सा सुविधाओं से वंचित है। जिला अस्पताल एवं रानी दुर्गावती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर के न होने पर सैकड़ों हृदय रोगियों को इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज के लिए जाना पड़ता है जहां पर पीड़ित मरीज का अत्यधिक धन खर्च होता है, गौर तलब बात यह है कि गरीब तबके का मरीज चिकित्सा न मिल पाने के कारण अनेकों मृत्यु के आगोश में पहुंच चुके हैं। साथ ही जिला अस्पताल बांदा एवं रानी दुर्गावती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बांदा में आए दिन चिकित्सक द्वारा लापरवाही के चलते मरीजों को सही उपचार न मिल पाना, बाहर से दवाएं एवम् जांच कराएं जाने की सलाह देना, इस बात को दर्शाता है कि चिकित्सा व्यवस्था के साथ भारी पैमाने पर खिलवाड़ किया जा रहा है जो जांच का विषय है। जिला अस्पताल बांदा, रानी दुर्गावती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बांदा में कार्यरत सरकारी चिकित्सक अपने आवास एवम् अन्य स्थानों पर प्राइवेट चिकित्सालय संचालित कर रहे हैं इस प्रकरण में गोपनीय जांच करा कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए।
मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदो पर शीघ्र भर्ती की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से हमारा विनम्र अनुरोध है कि जिला अस्पताल बांदा एवम् रानी दुर्गावती गवर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा में शीघ्र ही हृदय रोग विशेषज्ञों की नियुक्त की जाएं एवम् दवाईयां व जांच मशीनें उपलब्ध करा कर जनमानस को चिकित्सा सुविथा से लाभान्वित किया जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष / प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इदरीश, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, सैय्यद अमीरुद्दीन, कालीचरण निगम, सुमन शुक्ला जिला प्रवक्ता, जिला वक्ता वैश्य राजेश कुमार गुप्ता, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व प्रधान गुगौली अयूब खान, इरफान खान सभासद, जिला सचिव बाबूराम यादव, सीमा बाबी, केशव पाल, रामखेलावन राजपूत, हेमन्त वर्मा, भइयालाल पटेल, अशरफ उल्ला खान रम्पा, राजकुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह पटेल, शबाना बेगम, धीरेन्द्र सिंह, नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी आदि प्रमुख कांग्रेस जनों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts