बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कचहरी स्थित अशोक स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस सहित जनमानस एकत्र हुआ और विद्युत विभाग के विरुद्ध सांकेतिक धरना देते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच जमकर सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि बांदा जिले के अंदर सत्तासीन भाजपा सरकार के इशारे पर ठेकेदारों के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने एवं मनमानी विद्युत बिल भेज कर उसके संशोधन के नाम पर प्रत्येक महीने दलालों के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है। जिससे जनता का बुरा हाल है।हाल ही में सोची समझी रणनीति के तहत प्रीपेड मीटर की शुरुआत की गई है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया न ही उपभोक्ता जितनी बिजली उपभोग करता है उसके बाद बिल आता है। लेकिन विद्युत विभाग का कहना है की एडवांस में पैसा जमा करिए उसके बाद बिजली मिलेगी अन्यथा बिजली काट दी जाएगी, आए दिन बिना किसी नोटिस के बिजली कटौती की जा रही है और बिजली जोड़ने के नाम पर कर्मचारी से अधिकारी तक लिप्त है पूर्व में भी इन सब बातों का खुलासा हो चुका है की किस प्रकार विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाही न होने पर बड़े पैमाने पर जनता के सहयोग से विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि भीषण गर्मी अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है जिससे जनमानस काफी परेशानी महसूस कर रहा है एक समय निर्धारित होना चाहिए की बिजली इस समय से इस समय तक कटौती की जाएगी रात में किसी भी दशा में बिजली की कटौती न की जाए साथी जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाहता है उसे जबरदस्ती ना की जाए यह कानून अपराध है।















