महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी कैंडिडेट्स को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र में कांग्रेस से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे कुल 16 उम्मीदवारों को पार्टी से 6 साल के निलंबित कर दिया है।एक प्रेस कांफ्रेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी ने कहा कि कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को निलंबित कर दिया गया है।टिकट ना मिलने से नाराज हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के चलते पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी (SP) शामिल हैं।वहीं, एक अन्य घटनाक्रम गुजरात भाजपा से सामने आया है। यहां विधानसभा के उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सहित चार लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।पार्टी से निलंबित करने की वजह उपचुनाव में खड़े होना है। हालांकि यह लोग भाजपा के टिकट के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा से निलंबित होने वाले पूर्व विधायक का नाम मावजी पटेल है। यह गुजरात की वाव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के टिकट के बजाय निर्दलीय मैदान में हैं। पार्टी ने ऐसे में चार कार्यकर्ताओं को निलंबित किया था।















