मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में मीरापुर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार मेहनत शुरू कर दी है। 7 तारीख को शहनाई गार्डन में संविधान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधायक वीरेंद्र चौधरी और मुजफ्फरनगर के प्रभारी अशोक सैनी ने पदाधिकारियों से जानकारी ली।

फूड वेली बैंक्विट हॉल में भावी प्रत्याशी अरशद राणा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा मीटिंग की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में पहुंचे। मीरापुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेसियों की मेहनत लगातार जारी है, और यह चुनाव उनके लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts