कांग्रेस के पास ना देश हित की नीति, ना ही राष्ट्र निर्माण का विजन; PM मोदी ने खोली INDI की पोल

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल दमखम से जुटे हैं। पीएम मोदी भी चुनावी सभा में लगे हैं और इसी क्रम में उन्‍होंने सहारनपुर में रैली की।उन्‍होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के पास ना देश हित की नीति है और ना ही राष्‍ट्र निर्माण का कोई विजन।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी हैं वह क्या कर रहे हैं यह सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं छटपटा रहे हैं। मैं देश का पहला चुनाव देख रहा हूं जहां विपक्ष जीत का दवा नहीं कर रहा। किसी विपक्ष के नेता को सुना कि उनकी सरकार बनेगी? सुना कोई बोलता है? विपक्षी इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि भाजपा की सीट 370 से कम की जा सके और एनडीए की 400 से कम की जा सके।

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास देश हित की नीति और राष्ट्र निर्माण का विजन नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से साबित हो गया है आज की कांग्रेस आज के भारत की आशाओं और आकांक्षाओं से कट चुकी है। वही सोच झलक रही है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। बचे हिस्से में वामपंथी हावी है।

अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम इंडी गठबंधन

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन का दूसरा नाम अस्थिरता और अनिश्चितता है। सपा बार-बार अपने प्रत्याशी बदल रही है और कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts