बांदा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशन पर महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत गिरवाँ में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षाल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि जी की फोटो में पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रज्जाक मंसूरी ने की। मुख्य अतिथि राजेश दीक्षित कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बाल्मीकि, जिनका बचपन का नाम रत्नाकर था, संस्कृत के आदि कवि और रामायण के रचयिता थे। एक डाकू के रूप में जीवन शुरू करने के बाद, नारद मुनि से मुलाकात होने और आत्म-चिंतन के बाद उनका जीवन बदल गया। उन्होंने क्रौंच पक्षी की घटना से प्रेरित होकर पहला श्लोक कहा, जिससे उन्हें ऋषि का दर्जा मिला और उन्होंने ब्रह्मा के निर्देश पर भगवान राम के जीवन पर आधारित रामायण की रचना की। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वे डाकू बन गए थे, लेकिन नारद मुनि से मुलाकात के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया। उन्होंने नारद मुनि के कहने पर श्मरा-मराश् जपना शुरू किया, जिससे उनका हृदय परिवर्तन हुआ और वे ऋषि बन गए। एक क्रौंच पक्षी के जोड़े को देखकर, शिकारी द्वारा एक पक्षी को मार दिए जाने पर, मादा पक्षी के विलाप से द्रवित होकर उन्होंने क्रोध में एक श्लोक कहा, जो संस्कृत भाषा में प्रथम श्लोक था। इसी श्लोक से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें ऋषि का दर्जा दिया और वाल्मीकि नाम दिया। वाल्मीकि ने ही भगवान राम के जीवन पर आधारित संस्कृत महाकाव्य श्रामायणश् की रचना की। सीता जी ने अपने वनवास का अंतिम काल वाल्मीकि के आश्रम में ही बिताया था, जहाँ लव और कुश का जन्म हुआ था। वाल्मीकि ने उन्हें रामायण का गान सिखाया। कांग्रेस जिला महासचिव कालीचरण निगम व जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई ने वाल्मीकि जयंती के मौके में कहा कि ष्संस्कृत साहित्य में प्रथम कवि होने के कारण उन्हें आदिकविश् और महान ऋषि होने के कारण महर्षि की उपाधियों से विभूषित किया जाता है, महर्षि वाल्मीकि ब्रह्म ऋषि के रूप में जाने और माने जाते हैं जिनके द्वारा महाकाव्य रामायण की रचना की गई जिसे देवताओं सहित ऋषि मुनियों आदि ने अंगीकार किया गया देश-विदेश में रामायण में लिखी अनेक बातों का पालन जनमानस कर रहा है और उनके बतलाए गए मार्ग मर्यादा सत्य और परोपकार जैसे कार्यों को करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने में लगा हुआ है। आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिला सचिव कालीचरण साहू, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष उर्मिला रैकवार, विमल कुमार अवस्थी, राजेन्द्र कुमार, तौफीक अहमद, दिलीप कुमार अवस्थी, सन्तोष कुमार वर्मा, हसीब अहमद, रिंकू, सन्तोष कुमार अवस्थी, ज्ञानेश कुमार अवस्थी, शब्बीर मंसूरी, बरकत अली आदि प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष रज्जाक मंसूरी ने सबका आभार प्रकट किया।















