बांदा। पिछले दिनों जनपद के हुई तेज बारिश से ओलावृष्टि से जहां किसानों की खेती बुरी तरह से तबाह हो चुका है। वहीं दूसरी ओर किसानों को अपने पेट भरने की समस्या से अभी से सताने लगी है। इस भयंकर दैवीय आपदा से किसानों को फसले पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मुआवजा मिलना ही उनके जीवन यापन का एक मात्र सहारा है। इसी मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अरा. के बैनर तले किसान नेताओं ने गुरूवार को प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल सर्वे कराकर मुआजा देने की मांग की है।
डीएम को दिये ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश एव ओला वृष्टि से किसानों की रवी की फसले पूर्ण रूप से नष्ट हो रही हैं। बारिश एवं ओला वृष्टि से रवी की फसलों के साथ साथ सब्जी की फसलों का भीारी नुकसान हो गया है। रवी की फसले जैसे गेहूं, चना, अरहर, सरसों की फसले जो कट गई हैं और जो कटने को तैयार खड़ी हैं उनमें आरी नुकसान हुआ है। सदर बांदा तहसील के लेखपालों द्वारा जाच कराकर सरकार द्वारा निर्धारित प्रति एकड छति पूर्ति का मुआवजा दिलाने का कष्ट करें।जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दद्वारा फसलों का बीमा कराया गया है उनको बीमा कम्पनी द्वारा छति पूर्ति का भुगतान कराया जाये। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में रोहिणी गुप्ता, जयप्रकाश, रामपाल, महेन्द्र मिश्रा, सुशील चौरिहा आदि मौजूद रहे















