भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
जानसठ पुलिस का सराहनीय कार्य तपती गर्मी में राहगीरों को शरबत पिलाकर बुझाई प्यास,जानसठ डीएसपी राम आशीष यादव,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक भोसले, इंस्पेक्टर क्राइम जनक सिंह चौहान व si जितेंद्र सिंह नें पुलिस टीम के साथ मिलकर स्वयं राहगीरों को रोककर तपती गर्मी में मीठा शरबत पिलाया। कोतवाली तिराहे के सामनें पुलिस नें छबील लगाकर मीठा ठंडा शरबत पिलाया, छबील पर लोगों की भीड़ लगी रही। तपती गर्मी से बचने के लिए राहगीरों नें छबील पर ठंडा शरबत पीकर गला तर किया। इन दिनों गर्मी पूरे चरम पर है। पारा लगातार बढ़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए सोमवार को जानसठ कोतवाली के सामने छबील लगाकर लोगों को ठंडे मीठे शरबत का सेवन कराया गया। जिससे राहगीरों को गर्मी में राहत मिली। छबील पर ठंडे मीठा शरबत पीनें के लिए राहगीरों की भीड़ लगी रही। सीओ सिटी राम आशीष यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक भोसले, इंस्पेक्टर क्राइम जनक सिंह चौहान व si जितेंद्र सिंह राहगीरों को रोक रोककर ठंडा मीठा शरबत पानी पीने का आहवान करते रहे।
























































