फेडरेशन ऑफ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, हुई रंगारंग प्रस्तुतियाँ

मुजफ्फरनगर के होटल मेडलिन में फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMCI) का पारिवारिक होली मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस आयोजन में आपसी सौहार्द, संस्कृति और रंगों की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष अंकित संगल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें फेडरेशन अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नीलकमल पुरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल और पंकज जैन ने हिस्सा लिया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से चंदन का तिलक लगाकर किया गया। इस मौके पर दिल्ली से आए विक्की रसिया आर्ट ग्रुप ने वृंदावन रासलीला और राधा-कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने समां बांध दिया। कलाकारों द्वारा “भगवान विष्णु का विराट रूप” भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के दो साल के कार्यकाल की पत्रिका “2 साल का कार्यकाल – उपलब्धियां बेमिसाल” का विमोचन किया गया। इसमें अध्यक्ष अंकित संगल और उनकी टीम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया, जिनमें उद्योग, व्यापार और समाज के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम भी शामिल हैं।

होली के इस रंगारंग उत्सव में पारंपरिक व्यंजनों का भी विशेष महत्व रहा। चटपटी चाट और कांजी के पानी ने स्वाद और आनंद को दोगुना कर दिया। फूलों से खेलकर होली मनाई गई, जिससे उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

सरप्राइज इवेंट के विजेताओं को उपहार भेंट किए गए, जिससे सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार और सह सचिव श्रेय जैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फेडरेशन के सचिव अभिनव स्वरूप ने किया।

इस आयोजन में नरेंद्र गोयल, पंकज जैन, अभिनव स्वरूप, अरविंद कुमार गुप्ता, नीलकमल पुरी, अंकुर गर्ग, राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल, सागर वत्स, सौरभ गोयल, आकाश गुप्ता, राज शाह, विवेक गोयल, अरुण खोसला, नवनीत गोयल एडवोकेट, लोकेश तायल, शाह नजर ‘सन्नी, दीपक मित्तल, आकाश गर्ग, निपुण मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts