मुजफ्फरनगर में लायंस क्लब ‘उन्नति’ का रंगारंग होली उत्सव,

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर ‘उन्नति’ की ओर से मेरठ रोड स्थित होटल ग्रैंड रेडियंट इन में होली उत्सव 2026 बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन में होली के पारंपरिक रंगों के साथ-साथ मनोरंजन, संगीत और पारिवारिक माहौल की झलक देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

होली उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लायन रीना अग्रवाल ने अपने विशेष और आकर्षक अंदाज में किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। खेलों और गतिविधियों के दौरान सदस्यों के बीच हंसी-खुशी का माहौल बना रहा और सभी ने रंगों के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों और महिलाओं ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन को और जीवंत बना दिया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजन क्लब के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब हमेशा सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस संबंध में जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन लायन अनिल कंसल ने दी।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर लायन अजय अग्रवाल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल, जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल सहित क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें लायन अमित गर्ग, लायन अतुल एरन, लायन निखिल मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन रोहित सिंघल, लायन नितिन गोयल, लायन दिनेश गर्ग, लायन कपिल गर्ग, लायन अनिल गुप्ता और लायन राजकुमार जिंदल सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

लेडी लायंस में लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन शिवांगी गर्ग, लायन तनुजा एरन, लायन अनूराधा मित्तल, नेहा जैन, निधि अग्रवाल, अनुपमा कर्णवाल, हेमलता माहेश्वरी, पूजा सिंघल, प्रगति गोयल, नेहा गर्ग, सुनीता कंसल और रिंकी गर्ग सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्नेहपूर्ण वातावरण में एक साथ रात्रिभोज का आनंद लिया और होली की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts