गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 692 करोड़ रुपये की 268 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही जनता को भी संबोधित किया।सीएम योगी ने संबोधन में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने यूपी से माफिया को मिट्टी में मिलाया और सपा फातिहा पढ़ रही है।सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर की राष्ट्र रक्षा की समृद्ध परंपरा रही है। पिछले कुछ समय मे प्रदेश व गाजीपुर जनपद के पहचान का संकट खड़ा कर दिया। सपा व कांग्रेस ने देश के भविष्य को डुबोने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार जहां अपने राष्ट्र नायकों को सम्मान देती है, वहीं विकास भी कर रही है।
जनपद गाजीपुर में ₹692 करोड़ की 268 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/d74YUUCohv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 30, 2026
सपा वाले माफिया के कब्र पर पढ़ते हैं फातिहा- योगी
कहा कि सपा गरीब, किसान, युवा और महिला विरोधी है। पहले कहा जाता था कि सपा को देखकर बिटिया घबरा जाती थीं, माफिया समाज का खून चूसते हैं। वह व्यापारी व बेटी के लिए खतरा होते हैं। मेरी सरकार ने ठाना था कि माफिया को मिट्टी में मिलाना है और मिल गया। पहले माफिया को सत्ता का सरंक्षण मिलता था। आज सब सफाया हो गया। सपा के लोग माफिया के कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।कहा कि जहां का सांसद अवैध असलहा बनाने में व्यस्त हो, वहां विकास क्या हो सकता है। विकास तो भाजपा की सरकार में हो रहा है। युवाओं को डबल इंजन की सरकार ही रोजगार दे सकती है।























































