मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, सद्भाव और खुशियों का त्योहार है, जो हमारी सांस्कृतिक परंपरा और धरोहर का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पर्व को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर ग्रीन पटाखों का उपयोग करें ताकि प्रदूषण कम हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बना रहे। रेखा गुप्ता ने दीपोत्सव को सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता के साथ दीपावली मनाने की अपील की।















