पीएम मोदी की अपील के बीच ट्रेन से दिल्ली पहुंचे सीएम नायब सैनी,

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन से सफर किया। उन्होंने यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में की जिसमें लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल कर सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की खपत और भविष्य की पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए देशवासियों को अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।

सैनी बोले- सामूहिक प्रयास जरूरी

दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि देशहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ने कोरोना महामारी के दौरान एकजुट होकर मुश्किल हालात का सामना किया था। उसी तरह अब पर्यावरण और संसाधनों की रक्षा के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

राहुल गांधी के बयान पर बोला हमला

इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी को गद्दार कहे जाने की कड़ी निंदा की। सैनी ने कहा कि इस तरह की भाषा देश की राजनीति के स्तर को गिराने वाली है और राहुल गांधी को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज नीति, नीयत और नेतृत्व की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे बयान देते हैं। इससे देश की लोकतांत्रिक मर्यादा प्रभावित होती है।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर उंगली उठाना पूरे देश का अपमान करने जैसा है। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से कहा था कि जब RSS कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे। तब आपको उनके मुंह पर कहना चाहिए कि आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार हैं। आपने भारत को बेचने का काम किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts