आंध्र प्रदेश में कोरोना से 2 मौतों का दावा, सरकार ने बताया अन्य बीमारियों का असर

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 2 लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने का दावा किया जा रहा है. जबकि प्रदेश सरकार का कहना है कि ये मौतें कोरोना की वजह से नहीं हुई, बल्कि डायबिटीज या कई अन्य बीमारी की वजह से हुई है. पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कडप्पा में 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.फिलहाल स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. जिले में 4 बीमार लोगों में से 3 लोगों को घर में ही आइसोलेशन पर रखा गया है. चौथा व्यक्ति में कोरोना के हल्के लक्षणों का दावा किया जा रहा है, ऐसे में उसे कडप्पा के एक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है,

पुणे भेजे गए जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल

सूत्रों के मुताबिक, “सीएमसी वेल्लोर में जिस मरीज की मौत हुई, उसे डायबिटीज, किडनी की बीमारी और दूसरी गंभीर बीमारियां थीं. वहीं दूसरे मृतक का हेल्थ रिकॉर्ड मौजूद नहीं है.” शेष 4 मरीजों के लक्षणों को देखकर डॉक्टरों को शक है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से ये संक्रमण फैला हो सकता है. फिलहाल मृतक मरीज के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग (वेरिएंट पहचानने) के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेज दिया गया है.आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से आखिरी मौत 4 साल पहले 2022 में हुई थी. अब गुरुवार को कडप्पा जिले में फिर दो लोगों की कोविड से मौत होने का दावा किया जा रहा है.सूत्रों के मुताबिक, सभी चारों मरीजों की रिपोर्ट कडप्पा की वायरोलॉजी लैब में RT-PCR टेस्ट से पॉजिटिव आई है. ये केस कडप्पा के अलग-अलग इलाकों से हैं. इन चारों ने कोविड वैक्सीन की दो डोज ली थीं, और उनमें से एक ने बूस्टर डोज भी ली थी.

मरने वाले मरीजों की उम्र क्या?

दो मौतों में से पहली मौत 28 जून को CMC वेल्लोर में हुई. इनमें से 60 साल के एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्हें पहले तिरुपति के SVIMS में भर्ती कराया गया था और बाद में CMC वेल्लोर शिफ्ट किया गया था. बाद में RT-PCR टेस्ट में वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए. दूसरे मामले में 43 साल के एक मरीज की भी संक्रमण से मौत हो गई. वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था.यहां एक मरीज बाबू ने बताया कि बाद में छाती के CT स्कैन से कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्होंने ये भी कहा कि संक्रमण को रोकने के उपाय जैसे सैनिटाइज़ेशन और मृतक के प्राइमरी और सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स का पता लगाना किए गए थे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts