भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने अपने सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रिटायरमेंट के बाद कोई भी सरकारी पद स्वीकार नहीं करेंगे। यह टिप्पणी उन्होंने अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। सीजेआई गवई ने कहा कि न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने निष्पक्षता और न्यायप्रियता को सर्वोपरि रखा और सेवानिवृत्ति के बाद भी उसी सिद्धांत पर कायम रहेंगे। उनका यह बयान न्यायपालिका की स्वतंत्रता और गरिमा को लेकर एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।















