बुढ़ाना के विकास मुद्दों पर नागरिक एकजुट, प्रशासन से की कई महत्वपूर्ण मांगें.

बुढ़ाना कस्बे के नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड संख्या 14 में सामुदायिक भवन (बारात घर) के निर्माण, शाही ईदगाह में टाइल्स कार्य एवं सौंदर्यकरण को शीघ्र पूरा कराने, नगर पंचायत बुढ़ाना को नगर पालिका का दर्जा देने तथा कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड संख्या 14 नगर पंचायत बुढ़ाना का एक प्रमुख और घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां सामाजिक, धार्मिक, वैवाहिक तथा समाज सुधार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किसी उपयुक्त सामुदायिक भवन की व्यवस्था नहीं है। इसके अभाव में स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 14 में कुरैशिया कब्रिस्तान वाले रास्ते पर धोबी घाट के समीप उपलब्ध स्थान पर एक आधुनिक सामुदायिक भवन (बारात घर) का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा शाही ईदगाह बुढ़ाना में चल रहे टाइल्स कार्य और सौंदर्यकरण के कार्यों को जल्द पूरा कराने की भी मांग की गई, ताकि धार्मिक स्थल की सुंदरता और सुविधाओं में वृद्धि हो सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बढ़ती आबादी और कस्बे के विस्तार को देखते हुए नगर पंचायत बुढ़ाना को नगर पालिका का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे विकास कार्यों को गति मिले और नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो सके। साथ ही कस्बे में नियमित साफ-सफाई, नालों की सफाई और कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा। इस दौरान फशी अख्तर, तौसीफ रही, सपा नगर अध्यक्ष ताज जिया नंबरदार, आशिफ कुरैशी, नौशाद पहलवान, नौशाद कुरैशी, बाबर सलमानी, इरशाद सलमानी, राशिद कुरैशी सभासद, बयया राणा, साददी कुरैशी सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts