चित्तौड़गढ़: शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रों के बनाए अश्लील वीडियो; निलंबित, जांच जारी

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में स्थित एक राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शंभूलाल धाकड़ पर छात्र-छात्राओं के अश्लील वीडियो मोबाइल में बनाने का गंभीर आरोप लगा है। जैसे ही यह शर्मनाक हरकत उजागर हुई, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंच गए और मामले की सूचना प्रशासन को दी।

सूचना पर बेगूं की उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश और थानाधिकारी शिवलाल मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रारंभिक जांच में शिक्षक की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग के सीबीईओ डूंगला अनिल पोरवाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक शंभूलाल धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। घटना से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts