स्वदेशी मेले में बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता और उत्सव की धूम, 5.47 लाख की बिक्री दर्ज

मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में स्कूली बच्चों ने स्वदेशी थीम पर पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जहां सहारनपुर मंडल की संयुक्त आयुक्त श्रीमती अंजू रानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। बच्चों की कला को देखने और सराहने के लिए मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

स्वदेशी मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर आगंतुकों ने दिवाली संबंधित खरीदारी की। घर सजाने के समान, साड़ी, ऑर्गेनिक शहद और आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री में विशेष रुचि दिखाई गई। मेले में लगभग 5.47 लाख रुपये की बिक्री हुई, जो स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री ओमप्रकाश और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया और व्यापारियों एवं आगंतुकों से बातचीत कर उनका अनुभव साझा किया। मेले ने न केवल बच्चों को कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर दिया, बल्कि लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता और खरीदारी की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा दिया।

स्वदेशी मेले का यह आयोजन स्थानीय उद्यमियों के लिए अवसर और ग्रामीण कारीगरों की प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच साबित हुआ। मेले की सफलता ने यह स्पष्ट किया कि स्वदेशी उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है और लोग घरेलू कारीगरों को समर्थन देने के लिए उत्साहित हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts